Annu Kapoor On Kissing Controversy With Priyanka: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अनु कपूर (Annu Kapoor) ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अनु कपूर की कई फिल्में फ्लॉप रही, तो कई ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। लेकिन इन दिनों अनु कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनु कपूर का कभी कोई बयान वायरल हो जाता, तो कभी वीडियो। इन सब के बीच अनु कपूर का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनु कपूर कई ऐसे खुलासे किए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। इसी बीच अब अनु कपूर ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ी बड़ी बात बोली है।
प्रियंका चोपड़ा संग होने वाला था अनु कपूर का किसिंग सीन
एक्टर अनु कपूर अपने एक इंटरव्यू की वजह से फिर से खबरों में आ गए हैं। अनु कपूर ने अभी हाल हाल ही में Shubhankar Mishra को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनु कपूर ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 7 खून माफ (7 Khoon Maaf) से जुड़ा एक किस्सा बताया। अनु कपूर ने उस 'किसिंग सीन' की सच्चाई बताई, जिसे लेकर बवाल मचा था। उन्होंने कहा कि ये मामला गलत समझा गया और ऑनलाइन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। अनु ने बताया, 'जब मैं 'ऐतराज' (Aitraaz) में काम कर रहा था, मैं प्रियंका चोपड़ा को 'बेटी' बुलाता था। मैं अक्सर उनके पापा अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) से मिलता था।' जब विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने '7 खून माफ' में उनके और प्रियंका के बीच एक इंटिमेट सीन रखा, तो प्रियंका को असहज लगना लाजमी था। अनु ने फौरन विशाल से कहा, 'ये सीन हटा दो। मैं प्रियंका को बेटी की तरह देखता था। सेट पर कोई गलत ख्वाहिश पूरी करने की जरूरत नहीं थी।' अनु कपूर ने आगे कहा कि विशाल ने शुरू में सीन हटाने से मना कर दिया था, क्योंकि ये स्टोरी के लिए जरूरी था। लेकिन बाद में प्रियंका चोपड़ा की टीम ने बताया कि वो इसके साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं। मैंने कोई हंगामा नहीं किया पर पता नहीं कैसे ये बात ऑनलाइन आग की तरह फैल गई।' अनु कपूर ने प्रियंका के फैसले का सम्मान किया और कहा, 'उसका मना करना बिल्कुल ठीक था। वो अपनी चॉइस थी। मैं प्रियंका जैसे स्टार के सामने छोटा इंसान हूं। मैंने इसे कभी दिल पर नहीं लिया।' इसके आगे उन्होंने मजाक में कहा, 'शायद कोई हीरो होता, तो बात अलग होती।'
विवादों में रहते हैं अनु कपूर
इस बयान से पहले अनु कपूर का तमन्ना भाटिया को लेकर एक बयान सामने आया था जिसको लेकर वो खूब ट्रोल हो रहे हैं। अनु कपूर के प्रियंका चोपड़ा पर दिए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
