Priyanka Chopra on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी उन लोगों में शामिल हो गई हैं, जो डायरेक्टर आदित्य धर की फैन बन चुकी है। पूरी दुनिया की तरह बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार देख ही ली है और उन्हें ये मूवी काफी पसंद आई है। फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि आदित्य धर एक मिशन पर हैं और उनकी निगाहें हमेशा गोल पर ही रहती हैं। देसी गर्ल बहुत कम मूवीज की तारीफ करती हैं, जिस कारण उनका पोस्ट इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: "आप सभी धुरंधर हैं...", आदित्य धर-रणवीर सिंह को विक्की कौशल ने किया सलाम)
Image Source: TNN/Social Media
प्रियंका चोपड़ा ने धुरंधर 2 की तारीफ में क्या-क्या लिखा है
बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड में शिफ्ट हुई हैं, तब से वो काफी बिजी रहती हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे बहुत ही कम मौके आए हैं, जब उन्होंने इतनी लम्बी कोई फिल्म देखी है। धुरंधर 2 की पूरी दुनिया दीवानी हो चुकी है, जिस कारण प्रियंका चोपड़ा ने वक्त निकालकर इसे देखा और अब वो धुरंधर 2 की तारीफ करती नहीं थक रही हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "बधाई हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आदित्य धर।" (इसे भी पढ़ें: मंगलवार को धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी, 900 करोड़ी होने से चूकी? जानें कलेक्शन)देसी गर्ल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "आदित्य आपका काम देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप एक मिशन पर हो। धुरंधर हर तरीके से हमारे लिए एक खुलासा है कि मूवीज ऐसे भी बनाई जा सकती हैं। धन्यवाद इस तरह की एक कमाल की आर्टिस्टिक मूवी देने के लिए।"
Image Source: Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा से पहले शाहरुख खान, रजनीकांत, नागार्जुन और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं। इन सभी को आदित्य धर की ये मूवी पसंद आई है। शाहरुख खान ने तो धुरंधर 2 देखने के बाद ट्वीट में आदित्य धर के साथ काम करने तक की इच्छा जाहिर कर डाली थी, जिसके बाद फैंस इन दोनों को साथ लाने की कोशिशों में लग चुके हैं।
