Pathan Day 2 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने दूसरे दिन तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, कमाए लगभग 67 करोड़ रुपये

Pathan Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) ने दूसरे दिन अपने खाते में 67 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी की तरह आई है, जो सारे पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान ने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Pathan Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा हुआ है। फिल्म पठान (Pathan) ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी जबरदस्त ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मानने को मजबूर हो गए कि पठान दूसरे दिन भी शानदार आंकड़े दर्ज कराएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पठान ने दूसरे दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। ट्रेड से सामन आई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म पठान ने दूसरे दिन लगभग 67 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Pathan Day 2 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने दूसरे दिन तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, कमाए लगभग 67 करोड़ रुपये

Pathan Day 2 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने दूसरे दिन तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, कमाए लगभग 67 करोड़ रुपये

पठान ने दो दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन इसने अपने खाते में 67 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ फिल्म पठान दो दिनों में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली मूवी बन गई है। फिल्म की कुल कमाई अब 122 करोड़ रुपये हो गई है। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म ने पठान से पहले ऐसी कमाई नहीं की है। पठान सिनेमाघरों में एक सुनामी की तरह आई है, जो सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान को लेकर दर्शकों में जिस तरह की दीवानगी है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह मूवी आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखेगी।

End of Feed