Pathan Day 19 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज एक्शन एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म पठान सिनेमाघरों में लगातार शानदार कमाई कर रही है और पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में तीसरा वीकेंड भी पुरा कर लिया है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ने तीसरे वीकेंड में अपने खाते में 29 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े हैं। फिल्म पठान ने तीसरे वीकेंड की कमाई की मदद से 471.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने बीते वीकेंड कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं की थी, जिसका पठान को भरपूर फायदा मिला है।
Pathan Day 19 Box Office Collection
शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्म बनी पठान
शाहरुख खान 90 के दशक से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने सिनेमाघरों में कई सफल फिल्में डिलीवर की हैं, जिन्होंने जमकर कमाई की है लेकिन पठान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है। किंग खान की फिल्में लम्बे वक्त से सिनेमाघरों में फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में उन्हें एक सफल फिल्म की दरकार थी, जो पठान के रूप में उन्हें मिल गई है। पठान ने किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करा दी है।
#Pathaan remains UNBEATABLE… Continues to score during weekends, with Weekend 3 touching ₹ 29 cr+… Will cross ₹ 475… t.co/UffaXTEWDL
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
रोमांटिक से एक्शन स्टार बने शाहरुख खान
शाहरुख खान सालों से रोमांटिक स्टार का तमगा लेकर घूम रहे थे। फिल्म पठान की वजह से वो बॉलीवुड में एक्शन स्टार के रूप में स्वीकार कर लिए गए हैं। दर्शकों ने भी उनकी नई इमेज को सलाम किया है। शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान भी एक्शन जॉनर की ही है, जिसका निर्माण एटली कर रहे हैं। इसमें किंग खान के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और नयनतारा दिखाई देंगी।
