Parineeti-Raghav की शादी में चाहकर भी तस्वीरें नहीं ले सकते मेहमान, विक्की-कैटरीना की तरह हुए पुख्ता इंतजाम

Parineeti Chopra Raghav Chadha Guest Could Not Take Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कुछ ही पल बाकी रह गए हैं। बता दें कि शादी में मेहमानों को फोटोज लेने की जरा भी इजाजत नहीं रहेगी, जिसे लेकर कपल ने पुख्ता इंतजाम भी किये हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Guest Could Not Take Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। उनके फेरों में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लीला पैलेस में फेरे लेंगे, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। कई बॉलीवुड सितारे और राजनेता भी परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मेहमान चाहकर भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में तस्वीरें नहीं ले सकते हैं।

End of Feed