Parineeti Chopra- Raghav Chadha इस महीने लेंगे सात फेरे, सिड-कियारा स्टाइल में होगी शादी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 09:03 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस राघव चड्डा संग अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचाने वाली हैं। दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगी परिणीति चोपड़ा।
  • एक्ट्रेस ने राजस्थान में शादी का प्लान बनाया है।
  • दोनों ने हाल ही में सगाई रचाई है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचाने वाली हैं। दोनों की शादी इसी साल सर्दियों में होने वाली है। परिणीति-राघव ने सगाई के बाद अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। अब फैंस को दोनों की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा भी शादी के लिए बॉलीवुड कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन ही फॉलो करने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है। सिद्धार्थ और कियारा ने भी राजस्थान में डिस्टिनेशन वेडिंग की थी।

End of Feed