Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी साल 19 अक्टूबर को कपल ने अपनी जिंदगी में बेटे का स्वागत किया। अब परिणीति और राघव दो से तीन हो गए हैं। इन दिनों ये कपल पेरेंटहुड को इन्जॉय कर रहा है। हाल में कपल ने फैंस को एक खूबसूरत सा सप्राइज़ दिया। राघव और परिणीति ने मिलकर अपने बेटे के नाम की घोषणा के साथ-साथ उसकी हल्की सी झलक भी दिखाई। पोस्ट देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें पोस्ट।
Image Source: Parineeti Chopra Instagram
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। कपल ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, 'आलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम — तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘𝗡𝗲𝗲𝗿’ रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम।' तस्वीर में परी और राघव अपने बेटे के पैरों को चूमते हुए तो दूसरी तस्वीर में दोनों पकड़े हुए नजर आए। इंटरनेट पर सभी कपल को बधाई देते हुए नजर आए। इसी के साथ फैंस को 'नीर' नाम काफी पसंद आया क्योंकि उनके मुताबिक ये काफी यूनिक नाम है। स्टार्स जैसे कनिका कपूर, निम्रत कौर, गौहर खान जैसे कई सेलेब्स इस परिवार पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। परिणीति इस समय अपने बच्चे के साथ हैं और कुछ समय के लिए बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहने का एक्ट्रेस प्लान बना चुकी हैं। भले ही परिणीति और राघव ने अपने बेटे की झलक दिखाई लेकिन अब भी चेहरा कपल ने छुपाकर रखने का फैसला लिया।
परिणीति और राघव का ये पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें साल 2023 में परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने शादी के 2 साल बाद ही मम्मी और पापा बनने का फैसला लिया। वहीं बात करें परिणीति की तो वे इन दिनों यूट्यूब पर वलॉगिंग कर काफी एक्टिव रहती हैं। परिणीति अपनी रोजमरा की जिंदगी की झलक दिखाकर फैंस संग जुड़े रहना चाहती हैं।
