Parineeti Chopra दिल्ली में Raghav Chadha के साथ इस दिन करेंगी सगाई, 150 लोगों को भेजा गया न्योता

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement News: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। अब दोनों की सगाई की तारीख पर मुहर लग गई है। ANI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। इसके लिए दोनों ने ही 13 मई का दिन तय किया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए पॉलिटिकल और फिल्म इंडस्ट्री से करीब 150 लोगों इनवाइट किया गया है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। कई दिनो से परिणीति और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों की सगाई खबरें भी आ रही हैं। पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों की सगाई दिल्ली में होने जा रही है। इसके लिए दोनों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। अब हम अपनी रिपोर्ट में इन खबरों की सच्चाई बताने जा रहे हैं।

Parineeti Chopra

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। इसके लिए दोनों ने ही 13 मई का दिन तय किया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए पॉलिटिकल और फिल्म इंडस्ट्री से करीब 150 लोगों इनवाइट किया गया है। लेकिन अभी तक दोनों की ही तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें, पिछले महीने 10 अप्रैल को उनकी सगाई की खबरें सामने आईं थी, लेकिन इन बातों पर किसी प्रकार की कोई हकीकत नहीं थी। राघव और परिणीति दोनों ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई थीं।

End of Feed