Parineeti and Raghav Engagement: परिणीति- राघव की हुई सगाई, एक- दूसरे में खोया दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 09:00 PM IST

Parineeti and Raghav Engagement : परिणीति और राघव के लिए आज का दिन बेहद खास है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच एक- दूसरे से सगाई कर ली है। फैंस कपल को सगाई की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें छाई हुई है।

Parineeti and Raghav Engagement : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) से सगाई कर ली है। कपल ने दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की। कपल ने परिवार के बीच में एक- दूसरे की रिंग पहनाई। इस सेरेमनी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए थे। परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। कपल की सगाई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे है। परिणीति और राघव की सगाई की रस्मे शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी थी। कपल की सगाई पंजाबी रीति- रिवाज के अनुसार हुई है। सगाई से पहले परिणीति और राघव के लिए अरदास की गई।

parineeti and raghav (4)

parineeti and raghav photos (credit pic: instagram)

कपल की सगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन सिंंह मान भी पहुंचे हैं। परिणीति और राघव की सगाई में नो फोन पॉलिसी है ताकि कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हो।

End of Feed