Hera Pheri 3 की रिलीज में हो रही देरी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2026, 03:47 PM IST

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपनी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर चल रही देरी की अफवाहों पर साफ-साफ जवाब दे दिया है।

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। परेश रावल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 की खबरें फैंस को बेताब कर रही हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि हेरा फेरी 3 की रिलीज में देरी हो सकती है। अब इसको लेकर फिल्म के एक्टर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर क्या कहा है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:Hera Pheri 3 Controversy: फिर रुकी अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी की कॉमेडी मूवी? मेकर्स पहुंचे कोर्ट)

Paresh Rawal on Hera Pheri 3

परेश रावल की 'हेरा फेरी 3' में होगी देरी ? Pic Credit: IMDb

'हेरा फेरी 3' की रिलीज में होगी देरी

एक्टर परेश रावल एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि परेश रावल का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 की रिलीज में हो रही देरी पर अपना रिएक्शन दिया है। Money Control से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, 'किसी की भी बात मत सुनो, हेरा फेरी 3 आ रही है। मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर दूंगा।' पिछले साल घोषणा होने के बाद से ‘हेरा फेरी 3’ की खबरें लगातार चल रही हैं। शुरुआत में अफवाहें थीं कि पारेश प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब वे फिर से इस फ्रैंचाइजी के साथ वापस आ गए हैं। (ये भी पढ़ें:Hera Pheri 3 लगा एक और झटका, राइटर रोहन शंकर ने बीच में छोड़ी फिल्म? खुद बताया सच)

'भूत बंगला' को लेकर दिया ये रिएक्शन

पारेश रावल ने 'भूत बांग्ला’ में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ काम करने को बहुत आसान बताया। उन्होंने कहा, “किसी की भी इनसिक्योरिटी नहीं है। अक्षय कुमार इतना बड़ा स्टार होने के बाद भी इनसिक्योरिटी नहीं है। कोई मेरी पीठ में छुरा मार देगा, ऐसा किसी को नहीं लगता। आराम से काम होता है और ईमानदारी से। और प्रियदर्शन के मार्गदर्शन और डायरेक्शन में सभी एक्टर्स एक-दूसरे के प्रति बहुत उदार और सहयोगी होते हैं। तो केमिस्ट्री बहुत अच्छी बनती है।'

End of Feed