Hera Pheri 3 Movie Rohan Shankar Break Silence On Rumors Of Leaving Movie: बॉलीवुड की कल्ट फिल्म 'हेरा फेरी' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'हेरा फेरी' में परेश रावल, सुनील सेट्टी और अक्षय कुमार की तिगड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं अब 'हेरा फेरी 3' भी जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाती नजर आएगी। हालांकि रिलीज से पहले ही 'हेरा फेरी 3' को लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले परेश रावल द्वारा मूवी को बीच में छोड़ने की खबर आई थी। वहीं अब 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक और अफवाह फैल रही है कि इसके राइटर रोहन शंकर ने बीच में ही मूवी को अलविदा कह दिया है। हालांकि इस मामले पर खुद रोहन शंकर ने भी चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 से बाहर होने के बाद परेश रावल ने पहनी 'डोंट क्विट' की टी-शर्ट, अक्षय कुमार पर कसा तंज!!
'हेरा फेरी 3' की अफवाहों पर रोहन शंकर ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
रोहन शंकर ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से भी इस तरह की खबरों पर विश्वास न करने के लिए कहा। रोहन शंकर ने ट्वीट में लिखा, "कुछ गलत खबरें मेरे नाम से फैलाई जा रही हैं जो कि एक बड़ी मूवी के बारे में है। ये पूरी तरह से गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मेरे काम और सिनेमा के सिलसिले में मेरे एक साधारण से इंटरव्यू को गलत संदर्भ में ले जाया जा रहा है और इसे क्लिकबैट हेडलाइन में बदल दिया गया है। कृप्या इन्हें नजरअंदाज करें।"
फोटो क्रेडिट- रोहन शंकर ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की 'हेरा फेरी 3' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'हेरा फेरी 3' ऐलान के बाद से ही कानूनी झमेलों में फंसी हुई है। बीच में परेश रावल ने भी मूवी को अलविदा कह दिया था, हालांकि वह बाद में लौट आए। वहीं दूसरी ओर फिल्म के राइट्स को लेकर भी कानूनी जंग जारी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मूवी कब तक बड़े पर्दे पर रिलीज होती है।
