Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्वों में विलीन हुए पंकज उधास, परिवार ने नम आंखों से कहा अलविदा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 27, 2024, 08:00 PM IST

Pankaj Udhas Funeral: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद अब 27 फरवरी 2024 को सिंगर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। इस दौरान उनकी बेटियों के चेहरे पर दुख और पत्नी की खराब हालत साफ देखी जा सकती है।

Pankaj Udhas Funeral: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद आज 27 फरवरी 2024 को शाम तक सिंगर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। पंकज के अंतिम दर्शन के लिए परिवार वालों से लेकर करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने लगा रहा है। लोग पंकज उधास की आखिरी झलक देखना चाहते थे। इस वजह से सुबह से ही पंकज का पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया था। शाम 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी, जिसके बाद मुंबई के वर्ली में मौजूद हिन्दू क्रिमेटोरियम में पंकज का अंतिम संस्कार किया गया है।

End of Feed