Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि अबतक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी साता सीता के रोल में नजर आई। इस ट्रेलर को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। अब पाकिस्तान में भी ये ट्रेलर वायरल हो गया है। वहां के लोग भी रामायण के ट्रेलर को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Trailer: 1000 बार देखेंगे फिर भी नहीं भरेगा मन, श्रीराम बनकर हर फ्रेम में छाए रणबीर, यश ने किए रोंगटे खड़े)
फिल्म Ramayana का बजा पाकिस्तान में डंका (pic credit-ramayana trailer)
पाकिस्तान में वायरल हुआ 'रामायण' का ट्रेलर
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने ट्रेलर पर रिएक्शन वीडियो शेयर किए हैं और फिल्म के भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि ट्रेलर देखकर वह काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उन्होंने फिल्म के शानदार वीएफएक्स, बड़े पैमाने पर बने सेट और भव्य निर्माण की तारीफ की। उन्होंने रणबीर कपूर और यश की एंट्री को भी शानदार बताया। हालांकि, उन्होंने फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सुधारते हुए कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट इससे कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि रावण का लुक बेहद दमदार है। उन्होंने फिल्म के CGI, एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स को शानदार बताया। ट्रेलर देखते हुए वह कई बार "वाह" कहते नजर आए और फिल्म के ट्रेलर की सराहना की।
आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
बताते चलें कि आलिया भट्ट ने भी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के नए ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। 'रामायण' को लेकर दिए आलिया भट्ट के रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया। उन्होंने ट्रेलर रीपोस्ट किया और इमोजिस के साथ लिखा 'DIWALI 2026।' इसके अलावा भी बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने रामायण के ट्रेलर पर प्यार बरसाया है।
