भारतीय दर्शक बड़े बजट की फिल्मों और सुपरहिट फ्रैंचाइजी को लेकर एक्साइटेड रहते है और रिलीज की उम्मीद हर दिन के साथ ही बढ़ती जाती है। हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होती है और उनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों को अपनी गहरी छाप छोड़ जाती है। ऐसे में अब दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने के साथ ऑरमैक्स मीडिया ने 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The rule) का एक रिपोर्ट कार्ड साझा किया है। बता दें, पुष्पा: द राइज अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के रॉक-सॉलिड परफॉर्मेंस के साथ भारत में तूफान ले आई थी। फिल्म के गाने जैसे कि ऊ अंतवा, श्रीवल्ली और सामी सामी साल के ब्लॉकबस्टर गाने बन गए और अब भी लोग इन गानों को ग्रूव करते दिख जाते हैं।
सोशल मीडिया इसे शेयर करते हुए ऑरमैक्स मीडिया ने 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की एक लिस्ट साझा की, जिसमें इस ऑडर में फिल्में शामिल थीं: पुष्पा 2, पठान, टाइगर आर, जवान और डंकी। कैप्शन में, उन्होंने लिखा "#OrmaxCinematix सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्में, 15 अक्टूबर, 2022 तक (केवल दिसंबर 2022 के बाद रिलीज होने वाली फिल्में जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, उन पर विचार किया गया है)"
अगले साल रिलीज होगी ये बिग बजट फिल्में
#OrmaxCinematix Most-awaited Hindi films, as on Oct 15, 2022 (only films releasing Dec 2022 onwards whose trailer h… t.co/u89Px2PmPN
— ANI (@ANI) Oct 18, 2022
हाल ही में पुष्पा 2 के मुहूर्त की घोषणा की गई थी जिसके बाद अब ये फिल्म फ्लोर पर चली गई है। निर्माताओं टीम की मौजूदगी में पूजा सेरेमनी के साथ शुभ मुहूर्त पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके है। निर्मताओं ने गांरटी दी है कि फिल्म पहले से भी ज्यादा रोमांचक होगी। पुष्पा के अलावा शाहरुख खान (Shahrukh khan) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म भी रिलीज होगी। लंबे समय बाद शाहरुख और सलमान पर्दे पर वापसी करेंगे। शाहरुख की फिल्म पठान रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका और जॉन अब्रहाम मुख्य भूमिका में है। पठान के अलावा शाहरुख की डंकी और जवान भी रिलीज होगी।
