भारतीय फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा की 'रामायण' पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, साउथ की मशहूर अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रोल में दिखेंगी, 'केजीएफ' फेमस यश (Yash) रावण का किरदार निभाएंगे और भारतीय सिनेमा के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान के रूप में दिखेंगे। इन चारों के अलावा भी फिल्म 'रामायण' में कई बड़े कलाकार हैं, जो अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा ने बीते कुछ समय में कई लोगों को इंटरव्यू दिए हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने दुनिया को बताया है कि 'रामायण' 4000 करोड़ में बना प्रोजेक्ट है जो दो भागों में रिलीज होगा। रामायण के मेकर्स ने अब तक फिल्म से जुड़े दो वीडियोज दर्शकों के सामने पेश किए हैं, जिन्हें ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स ने 2 महीने पहले 'रामायण' का पहला टीजर रिलीज किया था, जिसको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। खास करके यूट्यूब रिव्यूअर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने 'रामायण' टीजर को काफी ट्रोल किया था, जिसकी वजह से इसका काफी निगेटिव पीआर हुआ था। इसके बाद से मेकर्स लगातार जिस तरह के कदम उठा रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स और यूट्यूब रिव्यूअर्स से डर गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच
Opinion: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से डरे हुए हैं Ramayana के मेकर्स? (Image Source: Social Media/AI)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और YouTube रिव्यूअर्स से डरे हुए हैं Ramayana के मेकर्स? (Image Source: AI)
Ramayana Teaser को सोशल मीडिया पर किया गया था काफी ट्रोल
निर्माता नमित मल्होत्रा ने अब तक 'रामायण' को लेकर जितने भी इंटरव्यूज दिए हैं, उनमें उन्होंने ये बात प्रमुखता से बताई है कि उनका ये प्रोजेक्ट 4000 करोड़ में बन रहा है क्योंकि वो भारत की महागाथा को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। दर्शक भी उनकी बातें सुनकर एक्साइटेड हो गए थे लेकिन 'रामायण' का टीजर सामने आया तो उनका जोश ठंडा हो गया। असल में 'रामायण' टीजर में कई ऐसे सीन्स थे, जो लोगों को विश्वस्तर के नहीं लगे। यूट्यूब रिव्यूअर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने तो फिल्म 'रामायण' टीजर को पानी पी-पीकर कोसा था और एक-एक गलती को बहुत बड़ा करके बताया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म 'रामायण' को प्रमोट करने का प्लान बदला और ऐसा लगा रहा है कि ये सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचने के लिए यूट्यूब रिव्यूअर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को खुश करने में लग गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle FIRST Review: कॉमेडी से भरपूर है अक्षय कुमार की फिल्म, हंस-हंसकर पेट में होगा दर्द
Ramayana के मेकर्स सोशल मीडिया क्रिएटर्स से डरे हुए हैं?
फिल्म 'रामायण' टीजर को जिस तरह से इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, उसके बाद ऐसा लग रहा है कि मेकर्स डर गए हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रहा प्रोजेक्ट अगर विश्वस्तर का नहीं लग रहा है और लोग सीन्स को AI जनरेटिड बता रहे हैं तो भारी गलतियां तो हो ही रही हैं। इसके बाद से ही रामायण के मेकर्स सोशल मीडिया क्रिएटर्स से मुलाकातें कर रहे हैं और उन्हें अपनी मूवी के बारे में बता रहे हैं। कुछ समय पहले निर्माता नमित मल्होत्रा ने यूट्यूब रिव्यूअर्स से मुलाकात की थी और हाल ही में रणबीर कपूर और यश ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और फैंस से मीटअप किया। कहीं ना कहीं सिनेमाप्रेमियों को 'रामायण' मेकर्स का ये कदम सोशल मीडिया इन्फुएंसर्स को चुप कराने वाला लग रहा है ताकि आने वाले वक्त में जब 'रामायण' का ट्रेलर और अन्य वीडियो सामने आएं तो वो ट्रोलिंग से बच सकें।
क्या Ramayana का प्रमोशन बदलेगा मूवी PR का तरीका
पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया की वॉयसेज जिस तरह से फिल्म मेकर्स के डिसीजन डिसाइड कर रही हैं, उसे देखकर कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्ममेकर्स भविष्य में अपनी फिल्मों को प्रमोट करने का तरीका बदल सकते हैं। ऐसा देखा जा सकता है कि 'रामायण' की रिलीज के बाद अन्य फिल्ममेकर्स भी यूट्यूब रिव्यूअर्स और सोशल मीडिया इन्फुएंसर्स को ज्यादा तवज्जों दें और पारंपरिक मीडिया हाउसेज जहां एक्सपीरियंस्ड रिव्यूअरस हैं उनसे थोड़ी दूरी बनाएं क्योंकि वो आलोचना करने के लिए ट्रोलिंग की भाषा नहीं बल्कि सभ्य भाषा का उपयोग करते हैं। एक ट्रेड एक्सपर्ट ने नाम ना लिखने की शर्त पर बताया है कि फिल्म मेकर्स रियल रिव्यूअर्स की आलोचना से नहीं बल्कि इंटरनेट ट्रोलिंग को ध्यान में रखकर अपने प्लान डिसाइड करने को मजबूर हैं क्योंकि मूवी बिजनेस इज वैरी डेंजरस बिजनेस।
क्या Ramayana के मेकर्स को खुद के प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं?
आखिर में बड़ा सवाल ये है कि क्या 4000 करोड़ रुपये खर्च करने वाले 'रामायण' के मेकर्स को खुद के प्रोजेक्ट पर इतना भरोसा भी नहीं कि वो इंटरनेट पर होने वाली बेवजह की ट्रोलिंग से डरे बिना अपने फैसले ले सकें? 20-25 साल के लड़कों से 'रामायण' के मेकर्स इतना डर गए हैं कि रिलीज से 4-5 महीने पहले स्टार्स की उनसे मुलाकात करवा रहे हैं ताकि उनकी मूवी के बारे में पॉजिटिव बातें हों? वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
