Nawazuddin Sidiqui talk about Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान ( Salman Khan) की हिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान( Bajrangi Bhaijaan ) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इसका पार्ट 2 बनने वाला है। बजरंगी भाईजान 2 को लेकर मेकर्स अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा रह चुके एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि क्या वह पार्ट में नजर आएंगे या नहीं। सलमान खान ने भी फिल्म के पार्ट 2 पर अपडेट दिया था।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी( Nawazuddin Sidiqui) ने बजरंगी भाईजान 2 पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म का हिस्सा हैं तब एक्टर ने कहा कि मुझे अभी पार्ट 2 के बारे में जानकारी नहीं है। ये तो मेकर्स डिसाइड करेंगे मैं फिल्म का हिस्सा रहूँगा या नहीं। मैं उन्हें ये तो नहीं बोल सकता कि मैं पार्ट 1 में था तो मुझे पार्ट 2 में भी लो, ऐसा नहीं होता है।
बजरंगी भाईजान 2( Bajrangi Bhaijaan 2) पर बात करें तो कुछ दिन पहले सलमान खान ने निर्माता वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की थी। वे एक नई कहानी लेकर आए थे, और इस पर चर्चा चल रही है कि यह बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है। इसके अलावा, वी. विजयेंद्र प्रसाद और निर्देशक कबीर खान के बीच संभावित सहयोग की संभावना है, तीनों एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सलमान खान ने फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान बजरंगी भाईजान 2 का जिक्र किया था। मजाक में एक्टर ने कहा था कि अब फिल्म की मुन्नी बोलने लगी है।
