This Actor Was First Choice for Raanjhana: साल 2013 में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रांझणा' में साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आई थी। इस मूवी के रिलीज होने के बाद 'रांझणा' बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित लव-स्टोरीज में से एक बन गई थी। फैन्स आज भी समय निकालकर इस मूवी को देख डालते हैं। लोगों की फिल्म की कहानी और धनुष की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। इस मूवी में धनुष द्वारा निभाया गया कुंदन का किरदार अमर हो गया है। मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 'रांझणा' मूवी के लिए धनुष कभी भी मेकर्स की पहली पसद नहीं थे। तो चलिए जानते हैं आखिर मेकर्स ने धनुष से पहले किस बॉलीवुड एक्टर को कास्ट करने का मन बनाया था।
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान 'रांझणा' के डायरेक्टर आनंद एल राय ने खुद यह बताया था कि धनुष इस मूवी के लिए पहली पसंद नहीं थे। 'रांझणा' के लिए वो रणबीर कपूर को सबसे पहले अप्रोच किया था। आनंद एल राय को लगता था कि इस मूवी के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं होगा लेकिन उस समय रणबीर कपूर कहीं और व्यस्त थे। रणबीर कपूर के समय ना होने एक बाद मेकर्स की तलाश धनुष पर खत्म हुई और उन्होंने अभिनेता को बिना देर किए कास्ट कर लिया।
'रांझणा' मूवी में सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी बनते-बनते रह गई थी। हालांकि 'रांझणा' में धनुष के साथ सोनम कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस मूवी मकी स्क्रिप्ट हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था। वहीं दूसरी ओर धनुष को अब जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में देखा जाएगा।
