'उसने तोहफे दिए थे..' महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग डेटिंग की खबरों पर Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी

Nora Fatehi on Sukesh Chandrasekhar: नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर मामले से जुड़े अपने मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। नोरा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उनका नाम 200 करोड़ रुपये के कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़ा था, तब वह बुरी तरह टूट गई थीं। इस पूरे मामले का असर उनके करियर पर भी पड़ा और उन्हें कई काम और ब्रांड्स से हाथ धोना पड़ा। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं नोरा फतेही ने क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'आप बहुत याद आओगे...' कुकू कोहली की मौत से Ajay Devgn का टूटा दिल)

Nora Fatehi on Sukesh Chandrasekhar

नोरा फतेही का छलका दर्द (pic credit-instagram)

नोरा फतेही का छलका दर्द

ड्रीम विद डॉ. शीन पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नोरा फतेही ने कहा कि वह उस समय को कभी नहीं भूल सकतीं। उन्होंने बताया कि इस मामले ने उन्हें इतना डरा दिया था कि आज भी किसी इवेंट में जाने से पहले उनके मन में डर बना रहता है कि आगे क्या होगा। नोरा ने कहा कि इस विवाद के जरिए उनके बारे में कई झूठी बातें फैलाई गईं। नोरा ने कहा कि उनकी मां और करीबी दोस्त उन्हें अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए उन्होंने इन बातों पर भरोसा नहीं किया। लेकिन अगर वे उन्हें करीब से नहीं जानते होते तो शायद उनके बारे में फैलाई गई झूठी बातों पर विश्वास कर लेते। उन्होंने बताया कि इस विवाद के कारण उन्हें कई ब्रांड्स और काम गंवाने पड़े। आज भी कुछ लोग कहते हैं कि वह सुकेश को जानती थीं या उन्होंने उन्हें डेट किया था, जबकि नोरा ने इन बातों को पूरी तरह गलत बताया।

End of Feed