Nora Fatehi ने खोली बॉलीवुड कपल्स की शादी की पोल, कहा- 'वो प्यार के लिए नहीं पैसे-फेम के लिए...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 07:46 PM IST

Nora Fatehi on Bollywood Couples: नोरा फतेही ने अभी हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत के दौरान बॉलीवुड कपल्स की शादी को लेकर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा ये लोग प्यार के लिए नहीं बल्कि फेम और पैसों के लिए शादी करते हैं।

Nora Fatehi on Bollywood Couples Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को डांस मूव्स से अपना दीवाना बना लिया है। नोरा फतेही के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। नोरा फतेही ने कई फिल्मों में भी धांसू डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। अभी हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के साथ फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आई थी। नोरा फतेही की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म के बाद नोरा फतेही अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। नोरा फतेही ने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के कपल्स को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

नोरा फतेही ने बॉलीवुड कपल्स पर कसा तंज

नोरा फतेही ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में बॉलीवुड के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। नोरा फतेही ने बताया कि बॉलीवुड के कपल्स शादी क्यों करते हैं। नोरा ने कहा कि बॉलीवुड के कई कपल्स बस दिखावे के लिए शादी करते हैं। लोग अपनी पति और पत्नी का इस्तेमाल नेटवर्किंग के लिए और पैसे के लिए भी करते हैं। इसके लिए बॉलीवुड कपल्स किसी ऐसे से शादी कर लेते हैं जिस से वो प्यार भी नहीं करते हैं। ये बस फेम, पैसा और पावर के लिए होता है।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहिए

नोरा फतेही ने इस बातचीत के दौरान बताया कि ये लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिला देते हैं। जिसके बाद इनकी लाइफ में उदासी छा जाती है। इसके बाद आपकी पर्सनल लाइफ, मेंटल हेल्थ और खुशी तीनों खत्म हो जाती है। फेम, पैसा और पावर पाने के लिए अपनी पूरी लाइफ बर्बाद करने पर लगे हुए हैं।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed