'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'पता नहीं यह सब चीजें...'

Boney Kapoor React on Diljit Dosanjh's Exit: कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'नो एंट्री 2' को क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से छोड़ दिया है। निर्माता बोनी कपूर ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए बताया कि डेट्स का इशू आ रहा है लेकिन मतभेद होने की अफवाहें झूठ हैं।

Boney Kapoor React on Diljit Dosanjh's Exit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी मूवी 'नो एंट्री' का सीक्वल लंबे समय से चर्चा में हैं। 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को मेकर्स ने कास्ट किया। बीते दिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किआ गया कि क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने फिल्म 'नो एंट्री 2' क छोड़ दिया है। 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के एग्जिट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए।

Diljit Dosanjh-Boney Kapoor

'नो एंट्री 2' से दिलजीत के बाहर होने की खबरों पर बोले बोनी कपूर

टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों की बोनी कपूर ने सच्चाई बताई। निर्माता ने सबसे पहले क्रिएटिव डिफरेंस होने के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'डेट्स का इशू आ रहा है लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने जैसी कोई बात नहीं है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हम डेट्स के इशू को सोल्व करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed