Vicky Kaushal का ये गाना सुनते ही झूम उठते हैं Nick Jonas, देखें वीडियो

Nick Jonas Video: हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो विक्की कौशल के गाने की तारीफ कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Nick Jonas Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी धांसू एक्टिंग और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। विक्की कौशल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। विक्की कौशल को तो प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) भी खूब पसंद करते हैं। निक जोनस ने हाल ही में बताया है कि उन्हें विक्की कौशल का ये गाना काफी पसंद आता है। (ये भी पढ़ें-विक्की कौशल की पापा बनने के बाद से उड़ी नींद, Katrina Kaif ने खोले कई राज)

vicky kaushal song

निक जोनस को पसंद है ये गाना (pic credit-instagram)

निक जोनस को पसंद है ये गाना

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पावर बैलेड के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन उनका बॉलीवुड म्यूजिक के प्रति प्यार लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान निक से पूछा गया कि शादी में कौन सा गाना उन्हें तुरंत डांस फ्लोर पर ले आता है। इस पर उन्होंने कई इंटरनेशनल पार्टी गानों का नाम लिया, लेकिन साथ ही विक्की कौशल के गाने तौबा तौबा की भी जमकर तारीफ की। निक जोनस ने कहा, 'मुझे सेलिब्रेशन और वी आर फैमिली जैसे गाने पसंद हैं। इसके अलावा विक्की कौशल की फिल्म का तौबा तौबा भी मुझे बहुत पसंद है। यह शानदार गाना है।'

End of Feed