Ranveer-Deepika Celebrate New Year 2026: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी पत्नी और लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ यूएसए में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने साल 2026 के आने का जश्न भी न्यूयॉर्क सिटी में ही सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह अंदाज कपल के चाहने वालों को काफी पसंद आया है। फैन्स भी इन पिक्स को देखने के लिए कपल की तारीफ कर रहे हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन से लेकर नए साल को सेलिब्रेट करने तक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क में ही काम से ब्रेक लेकर लंबी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं।
Pic Credit: X
यूं मनाया रणवीर-दीपिका ने नए साल का जश्न
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भले ही नए साल को सेलिब्रेट करते हुए पिक्स शेयर नहीं की है लेकिन कई फैन्स पेज पर इस कपल की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इस पिक्स में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन पिक्स में रणवीर-दीपिका काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों अपने स्टाइलिश लुक के चलते फैन्स के बीच चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ रणवीर सिंह को ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण भी मैचिंग कोट में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: TMMTMTTM Box office Day 8: फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है कार्तिक-अनन्या की फिल्म, कमाई रही निराशाजनक
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस हिला रखा है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं, जो इसी साल बड़े परदे पर दस्तक देगी।
