Nepal Flash Floods: कैलाश यात्रा पर निकलीं Manasi Parekh ने सुनाया अपना हाल, बोलीं- 'लाइफ में कुछ...'

Manasi Parekh Gives Safety Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस मानसी पारेख (Manasi Parekh) कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में अचानक बाढ़ आने पर मानसी ने बताया कि वो सुरक्षित हैं।

Manasi Parekh Gives Safety Update: इंडियन एक्ट्रेस मानसी पारेख (Manasi Parekh) कैलाश यात्रा थीं। वह सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन से जुड़े एक ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। इसी दौरान तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में अचानक बाढ़ आने की वजह से चारोंओर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई लोगों के लापता होने की खबरों ने भी हैरान कर दिया है। ऐसे में अब मानसी पारेख ने अपने फैंस को बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि वो सुरक्षित हैं। उन्होंने फैन्स से परेशान न होने के कहा है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rakhi Ad Row: कृति सेनॉन के बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'उसको जिस तरह की फिल्मों...')

Manasi Parekh Gives Safety Update

सुरक्षित हैं मानसी पारेख (Pic Credit: Instagram)

चीन में सेफ हैं मानसी पारेख

26 अगस्त को मानसी पारेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट शेयर पर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वह चीन में सुरक्षित हैं और प्रभावित लोगों के लिए लगातार प्रार्थना कर रही हैं। मानसी ने लिखा कि जिंदगी अनिश्चित है। इस से जो हुआ है वो काफी दुख देने वाला है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वह चीन में सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ईशा फाउंडेशन बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। साथ ही लापता लोगों का पता लगाने और यात्रियों को वापस घर पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। एक्ट्रेस ने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म)

सद्गुरु के साथ होटल में रुकी हुई हैं मानसी

मानसी पारेख ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि वह सद्गुरु के साथ चीन के एक होटल में ठहरी हुई हैं। इस समय वो चीनी सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रही हैं। मानसी पारेख के सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। अभी भी बाढ़ में फंसे और प्रभावित तीर्थयात्रियों को लेकर चिंता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तिब्बत के ग्यिरोंग इमिग्रेशन सेंटर के आसपास अचानक बाढ़ आ गई थी। उस समय कैलाश यात्रा से लौट रहे कई तीर्थयात्री इलाके में मौजूद थे।

End of Feed