बॉलीवुड

नेशनल सिनेमा डे 2024: सिर्फ 99 रुपये में देखे करीना कपूर की The Buckingham Murders, केवल इस दिन ही मिलेगा फायदा

नेशनल सिनेमा डे 2024: करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। वही इस शानदार थ्रिलर फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमा हॉल पर सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं।

Image

The Buckingham Murders

नेशनल सिनेमा डे 2024: नेशनल सिनेमा डे 20 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को और खास बनाने के लिए मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। बता दें 20 सितंबर को आप हाल ही में रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने का आपको शानदार ऑफर मिल रहा है। आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। वही इस शानदार थ्रिलर फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमा हॉल पर सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं।

ये सितारे भी आए नजर

इस फिल्म में करीना कपूर ने एक मां का किरदार निभाया है। करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर, 2024 को रिलीज हुई है। वही द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन नजर आ रहे हैं। फीमेल सेंट्रिक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में बतौर प्रोड्यूसर करीना कपूर ने डेब्‍यू किया है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

‘द बकिंघम मर्डर्स’ का कुल कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें इस फिल्म ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही शनिवार को फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई की। वही सोमवार को फिल्म 80 लाख का कलेक्शन हुआ। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article