Nana Patekar के निधन से टूटे बेटे Malhar Patekar, गोवा की मॉर्चरी पहुंचे तो छलके आंसू

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 8, 2026, 01:58 PM IST

Malhar Patekar Video: नाना पाटेकर के निधन से परिवार और फैंस सदमे में हैं। पिता को खोने के बाद बेटे मल्हार पाटेकर (Malhar Patekar) का भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने सबको रुला दिया।

Nana Patekar Son Malhar Patekar Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने बॉलीवुड और मराठी सिनेमा को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 साल के दिग्गज एक्टर ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार के लोग गोवा पहुंचने लगे। इसी बीच नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर (Malhar Patekar) भी गोवा पहुंचे। अपने पिता को खोने के बाद मल्हार काफी भावुक नजर आए। गोवा मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचने के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

Nana Patekar Son Malhar Patekar Video

पिता नाना पाटेकर के निधन के बाद गम में डूबे मल्हार पाटेकर (Image Source: IMDb/ X)

पूरी तरह से टूट गए मल्हार पाटेकर

नाना पाटेकर के निधन की खबर मिलने के बाद मल्हार पाटेकर गोवा के लिए रवाना हुए थे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोवा मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मल्हार काफी टूटे हुए नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। वीडियो में मल्हार के चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। वो काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बताते चले कि नाना पाटेकर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।

End of Feed