Nana Patekar के जाने से टूटे Salman Khan, इमोशनल पोस्ट में कही दिल की बात

Nana Patekar Death: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच सलमान खान भी भावुक हो गए हैं। उनका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने बॉलीवुड को गहरे सदमे में डाल दिया है। पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले नाना के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई उन्हें याद कर भावुक नजर आ रहा है। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) ने भी नाना पाटेकर को भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान का ये इमोशनल अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नाना के साथ अपने खास जुड़ाव को याद करते हुए सलमान ने कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस की आंखें भी नम कर दीं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Real Hero: जब देश के लिए कारगिल की जंग में उतर गए थे Nana Patekar, दिखाया था देशभक्ति का जज्बा)

salman khan nana patekar

भावुक हुए सलमान खान (pic credit-instagram)

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए हैं। सलमान ने नाना पाटेकर की फोटो लगाते हुए लिखा, ' नाना..... रेस्ट इन पीस' सलमान खान की स्टोरी पर तमाम लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने अपना एक इवेंट भी रद्द कर दिया है। सलमान खान को गुरुवार को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में जीबी रियलिटी के एक इवेंट में शामिल होना था। हालांकि, नाना के निधन के बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और नाना पाटेकर ने फिल्म खामोशी द म्यूजिकल में काम किया था।

End of Feed