कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में विलेन बनने के लिए इन दो 'एनिमल' एक्टर्स में लगी रेस, जानिए कौन बनेगा करण जौहर की पसंद

Anil or Bobby Who Will Play Villain Role in Naagzilla: बॉलीवुड के गलियारों से अब को जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) की अपकमिंग क्रिएचर कॉमेडी 'नागजिला' में विलेन का किरदार निभाने के लिए अनिल कपूर और बॉबी देओल से बात चल रही है।

Anil or Bobby Who Will Play Villain Role in Naagzilla: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने एक क्रिएचर कॉमेडी 'नागजिला' के लिए बेहतरीन अभिनेता कार्तिक आर्यन संग हाथ मिलाया। निर्माताओं ने 'नागजिला' का एक शानदार पोस्टर कर फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ा दिया है। इस समय मेकर्स 'नागजिला' की कास्टिंग में लगे हुए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'नागजिला' के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों से विलेन का किरदार निभाने के लिए बात हो रही है।

Anil or Bobby Who Will Play Villain Role in Naagzilla

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'नागजिला' की टीम नेगेटिव लीड का रोल निभाने के लिए अनिल कपूर और बॉबी देओल से बात कर रही है। 'नागजिला' की स्क्रिप्ट के अनुसार इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए किसी सीनियर एक्टर की तलाश हैं। करण जौहर ने अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसी ए-लिस्टेड एक्टर्स के नाम को सजेस्ट किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में अनिल कपूर और बॉबी देओल में से किस एक्टर को कास्ट किया जाता है।

End of Feed