Bobby Deol on Prakash Kaur-Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में बॉबी देओल की इस फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इन सब के बीच बॉबी देओल का नया इंटरव्यू आया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासा किया है। बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र के बारे में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
बॉबी देओल ने मां को लेकर कही ये बात (Image Source: Bobby Deol Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bandar Box office Day 5: बॉबी देओल स्टारर की कमाई में दिखा उछाल, इतना हुआ कलेक्शन
बॉबी देओल ने कही ये बात
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बॉबी देओल का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉबी देओल ने अपने परिवार और मां के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि उनके परिवार को जिस तरह के संस्कार मिले हैं, उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ धर्मेंद्र का है। लेकिन उनके मुताबिक असली श्रेय उनकी मां को जाता है। बॉबी देओल ने कहा कि 'मेरी मां पूरी जिंदगी एक हाउसवाइफ रही हैं। लोग हमेशा सोचते हैं कि हम जैसे हैं, उसके पीछे हमारे पापा सबसे बड़ी वजह हैं लेकिन ऐसा नहीं होता। बच्चों की परवरिश और उनके व्यक्तित्व को बनाने में मां की सबसे बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि मेरी मां एक एक्ट्रेस नहीं हैं, इसलिए हम अक्सर अपने पिता के बारे में ज्यादा बात करते हैं। लेकिन मेरी मां वाकई एक शानदार महिला हैं।' बॉबी ने आगे कहा कि 'जब उनकी शादी पापा से हुई थी, तब वो बहुत छोटी थीं। बाद में जो शोहरत और नाम मिला, वो कभी उसमें नहीं खोईं। वो एक साधारण महिला थीं और आज भी वैसी ही हैं। वो पूरी तरह जमीन से जुड़ी हुई हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bandar: बॉबी देओल ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बस इंसाफ चाहता है' - Exclusive
कब रिलीज होगी 'अल्फा'?
एक्टर बॉबी देओल की फिल्म अल्फा अगले महीने यानी 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। बॉबी देओल के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
