धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भावुक हुए मुकेश खन्ना, बोले, ' वो बड़े स्टार होने से कहीं ज्यादा बेहतर इंसान थे...'

Mukesh Khanna Remember Dharmendra: गुरुवार की शाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद देओल फैमिली ने मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया।

Mukesh Khanna Remember Dharmendra: इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। देओल फैमिली ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ऐसे में अब इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए। उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की अद्भुत मानवता को दर्शाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mukesh Khanna Gets Emotional At Dharmendra Prayer Meet

Pics Credit: Facebook

धर्मेंद्र की मुकेश खन्ना ने की जमकर तारीफ

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा के दौरान न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने दिवंगत अभिनेता की खूब तारीफ की। मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं बस यही बोलना चाहता हूं कि एक बहुत अच्छा इंसान हमें छोड़कर चला गया है, जिसके बारे में कभी किसी ने कुछ भी नेगेटिव बात कोई लिखता था। वो पॉजिटिव करैक्टर था, रवानगी थी। हर तरह के रोल किए हैं और जितना बड़ा स्टार था, उससे भी बड़े इंसान थे वो। बहुत बड़े-बड़े आ चुके हैं लेकिन जो इंसानियत उनके अंदर थी वो किसी के अंदर नहीं है।'

End of Feed