Abhishek Banerjee Look out From Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) अब स्ट्रीमिंग स्क्रीन से सिनेमाघरों तक का सफर तय करने के लिए तैयार है। तीन सफल सीजन के बाद यह फ्रेंचाइजी बड़े परदे पर धमाल मचाने वाली है। एक तरफ दर्शक फिल्म में जाने-पहचाने चेहरों को देखने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बीते दिन रिलीज हुए टीजर में नए-नए एक्टर्स एक चेहरों से भी परदे उठ चुके हैं। कुछ पहले ही ही फरहान अख्तर ने भी अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' से कंपाउंडर उर्फ अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'भूत बंगला' के सामने एक हफ्ते में घुटने टेक गई 'कॉकटेल 2', एक हफ्ते में किया सरेंडर!)
कंपाउंडर का फर्स्ट लुक हुआ आउट (Pic Credit: Instagram)
हाथ में उस्तरा लिए दिखा कंपाउंडर
'मिर्जापुर द मूवी' से कंपाउंडर उर्फ अभिषेक बनर्जी का पहला लुक जारी करते हुए फरहान अख्तर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आप गुण मैं गोली रेडी रखिएगा, हम उस्तरे मैं धार। देखिए कंपाउंडर को बड़े परदे पर 4 सितंबर को।' फरहान अख्तर ने इस लुक जारी करते हुए यह भी बताया है कि 'मिर्जापुर द मूवी' को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 4 सितंबर के दिन फिल्म को बड़े परदे देखने के लिए दर्शक आंखें बिछाए बैठे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पांचों उंगलियां घी में डुबोए बैठे हैं Arshad Warsi, झोली में हैं हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स)
'मिर्जापुर द मूवी' में अभिषेक बनर्जी के अलावा गुरमीत सिंह, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान, रवि किशन, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, कुलभूषण खरबंदा, हर्षिता गौर और मोहित मलिक सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बनर्जी फिल्म 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
