Mili Box Office Collection on Friday, Day 1: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली (Mili) शुक्रवार 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। हालांकि जान्हवी कपूर के लिए फिल्म की रिलीज का पहला दिन अच्छा नहीं रहा है। फिल्म 'मिली' अधिक से अधिक लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में पहले दिन नाकामयाब रही है। हालांकि सिनेमाघरों से लौटते लोग फिल्म की तारीफ (Mili Recation) करते नजर आए हैं और जान्हवी कपूर की जबरदस्त एक्टिंग की सराहना भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म मिली ने पहले दिन कितनी कमाई की है-
Janhvi Kapoor Film Mili Box Office Collection
Mili Box Office Collection: ‘मिली’ को नहीं मिल पाए हाउसफुल
जान्हवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म ‘मिली’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस की बेहद धीमी रफ्तार रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 0.50 करोड़- 0.75 करोड़ तक की कमाई की है। करीब 38 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को अब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना मेकर्स को भारी नुकसान होने की संभावना हैं।
जान्हवी की एक्टिंग ने जीता दिल
इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी की एक्टिंग को लेकर काफी सराहना मिल रही है। यूजर्स के अनुसार जान्हवी नें इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। कई मौकों पर फिल्म में जान्हवी कपूर के सीन्स रौंगटे खड़े कर देते हैं। साथ ही ओवरऑल फिल्म को लेकर भी लोगों के रिव्यू अच्छे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि एक समय के बाद फिल्म थोड़ी लम्बी लगने लगती है। हालांकि फिल्म के कई सीन्स दर्शकों को सीट पर बांधे रखते हैं।
इसके साथ ही फिल्म में जान्हवी के पिता का रोल अदा करने वाले एक्टर मनोज पाहवा की एक्टिंग की भी काफी प्रशंसा हो रही है। फिल्म में जान्हवी और मनोज पाहवा की बाप-बेटी की कैमिस्ट्री लोगों को पसंद आई है।
