Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। दरअसल इस फोटो में अर्जुन कपूर हाफ न्यूज दिख रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक तकिए से अपनी बॉडी छिपाई हुई है। अर्जुन कपूर की फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स अर्जुन और मलाइका को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को आलसी बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन कपूर की ये बोल्ड फोटो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Arjun Kapoor and Malaika Arora
सोशल मीडिया पर सामने आई अर्जुन की सेमी न्यूड फोटो
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को उनकी एक्टिंग स्किल्स के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, कई लोगों का मानना है कि सिर्फ नेपोटिज्म के दम पर ही अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई है, इस बीच देखने वाली बात यह है कि बीते काफी समय से अर्जुन कपूर अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। अब उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सुर्खियों में बना हुआ है। मलाइका अरोड़ा ने जो हाफ न्यूज फोटो शेयर की है, इसमें भी अर्जुन कपूर काफी फिट लग रहे हैं। मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा आलसी बॉय..’
जल्द शादी रचाएंगे मलाइका-अर्जुन
इस बीच अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर भी काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका इसी साल शादी रचाने वाले हैं। हालांकि इस मामने में अभी दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया है। अर्जुन और मलाइका का रिलेशन बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस अब जल्द ही दोनों को शादी रचाते हुए देखना चाहते हैं।
