Madhuri Dixit on Joining Politics Rumours: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बड़ी स्क्रीन के बाद अब माधुरी दीक्षित ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं सीरीज 'मिसेज देशपांडे' से। कुछ दिनों पहले खबर उडी थी कि माधुरी दीक्षित एक्टिंग छोड़ अब राजनीति में हाथ आजमा सकती हैं। अब खुद इन रुमर्स को गलत बताते हुए माधुरी दीक्षित ने असलियत बताई। माधुरी ने बताया कि क्या वो खुद को राजनीति की तस्वीर में फिट मानती हैं या नहीं।
Image Source: Instagram
बात करें माधुरी दीक्षित के फिल्मी करियर कि तो जमाई राजा, हम आपके हैं कौन, अंजाम, दिल तो पागल है, पापी देवता जैसे कई अनगिनत फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। माधुरी ने साल 1984 की फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में कदम रखा था। माधुरी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं।
