Mahal Actress Madhubala Story: कभी मुस्कुराहट से लाखों दिल जीतने वाली मधुबाला, आखिरी वक्त में खुद जिंदगी से हारती नजर आईं। पर्दे पर उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन कैमरे के पीछे उनकी जिंदगी दर्द, अधूरी मोहब्बत और लंबी बीमारी से भरी एक ऐसी कहानी थी, जिसे सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं। दिल्ली में जन्मीं मुमताज जहां बेगम देहलवी, जिन्हें दुनिया मधुबाला के नाम से जानती है, बचपन से ही संघर्षों के बीच पली-बढ़ीं। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, इसलिए बहुत छोटी उम्र में ही उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा। किसी ने नहीं सोचा था कि यही छोटी बच्ची आगे चलकर इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाएगी।
दर्द से भरी थी मधुबाला की लाइफ (Image Source: Chat GPT/ Pinterest)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म
दर्द से भरी थी मधुबाला की लाइफ (Image Source: Pinterest)
रातों-रात स्टार बनी मधुबाला
1949 में रिलीज हुई 'महल' ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद 'तराना', 'हावड़ा ब्रिज', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बरसात की रात' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी फिल्मों ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। मधुबाला ने काफी कम समय में ही बॉलीवुड में वो नाम कमा लिया, जिसके लिए लोगों को कई साल लग जाते थे। मधुबाला की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती था। उस समय लोग एक्ट्रेस को देखकर एक ही बात बोला करते थे 'हाय रे मधुबाला गजब कर डाला।' लेकिन मधुबाला की फिल्मी दुनिया जितनी चमकदार थी, असल जिंदगी उतने ही अंधेरे में थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:मरने के पहले हड्डियों का ढांचा बनकर रह गई थीं मधुबाला, दिल में छेद लिए सेट पर घंटों करती थी मेहनत
दर्द से भरी थी मधुबाला की लाइफ (Image Source: Pinterest)
संघर्ष से भरी रही लाइफ
एक्ट्रेस मधुबाला की पूरी लाइफ संघर्ष से भरी हुई थी। मधुबाला का बचपन काफी गरीबी में बिता था। उन्होंने 9 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस मधुबाला को पैदा होने से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट नाम की बीमारी थी। इसे आम भाषा में दिल में छेद भी कहा जाता है। इसके चलते एक्ट्रेस की लाइफ में काफी दिक्कतें रहीं। इस बीमारी के कारण एक्ट्रेस को डॉक्टर ने लंबी शूटिंग करने को मना किया था। लेकिन मधुबाला ने डॉक्टर की एक बात नहीं मानी। मधुबाला की बीमारी के अलावा उनका एक दुख था, वो था अधूरी मोहब्बत।
पूरा नहीं हुआ मधुबाला का प्यार
मधुबाला की जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पहला प्यार फिल्मी दुनिया से नहीं, बल्कि दिल्ली में रहने वाले लतीफ थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन जब मधुबाला का परिवार मुंबई आ गया तो ये रिश्ता अधूरा रह गया। मुंबई आने के बाद फिल्म 'महल' के दौरान मधुबाला की नजदीकियां निर्देशक कमाल अमरोही से बढ़ीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन कमाल पहले से शादीशुदा थे। वो चाहते थे कि मधुबाला उनकी दूसरी पत्नी बनें, जबकि एक्ट्रेस ने साफ कह दिया कि वो अपने पति को किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकतीं। इसके बाद फिल्म 'बादल' की शूटिंग के दौरान प्रेमनाथ उनकी जिंदगी में आए। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन धर्म अलग होने की वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में प्रेमनाथ ने बीना राय से शादी कर ली। इस फैसले ने मधुबाला को गहरा झटका दिया।
दर्द से भरी थी मधुबाला की लाइफ (Image Source: Pinterest)
दिलीप कुमार के प्यार में पागल थी मधुबाला
मधुबाला की सबसे फेमस लव स्टोरी दिलीप कुमार के साथ रही। दोनों की मुलाकात फिल्म 'तराना' के सेट पर हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। करीब नौ साल तक दोनों का रिश्ता चला और शादी को लेकर बातें भी होने लगीं। लेकिन परिवार के दखल और बढ़ते मतभेदों ने इस रिश्ते को भी तोड़ दिया। कहा जाता है कि दिलीप कुमार चाहते थे कि मधुबाला उनके साथ चलें, लेकिन वह अपने पिता के खिलाफ नहीं जा सकीं। बाद में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, लेकिन शादी के बाद भी उनकी जिंदगी आसान नहीं हुई। उसी दौरान उनकी जन्मजात दिल की बीमारी तेजी से बढ़ने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन फिल्मों से उनका रिश्ता पूरी तरह टूट नहीं पाया। शादी के कुछ समय बाद मधुबाला अपने पिता के घर आ गई थीं।
दर्द से भरी थी मधुबाला की लाइफ (Image Source: Pinterest)
मरने से पहले किया मेकअप
मधुबाला आखिरी दिनों से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा अक्सर वायरल होता है। कहा जाता है कि बीमारी के बावजूद वो खुद को संवारना पसंद करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन से पहले भी उन्होंने मेकअप किया था। निर्देशक शक्ति सामंत जब उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें देखकर इमोशनल हो गए। उस वक्त भी मधुबाला के चेहरे पर वही मुस्कान थी, जिसने कभी करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि उनका शरीर बीमारी से बेहद कमजोर हो चुका था। इसके बाद महज 36 साल की उम्र में मधुबाला इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।
