बॉलीवुड

Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म

Sara Arjun Final for Madhubala Biopic: इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मधुबाला का किरदार अब सारा अर्जुन निभाएंगी।

Image

'मधुबाला' का किरदार निभाएंगी सारा अर्जुन (Pic Credit: Instagram)

Sara Arjun Final for Madhubala Biopic: 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता ने निर्माताओं का सपना सच कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी में सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट की गई हीरोइन सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने भी फैन्स का ध्यान खींचा है। सारा अर्जुन की एक्टिंग देखकर इंडस्ट्री में मौजूद कई डायरेक्टर्स अब उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब हैं। अब बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सारा अर्जुन को इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक मिल गई है।

सारा अर्जुन के हाथ लगी 'मधुबाला' बायोपिक

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अर्जुन को निर्माताओं ने 'मधुबाला' की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया है। यह बायोपिक ड्रामा सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी, जिसका प्रोडक्शन जुलाई 2026 शुरू किया जा सकता है। संजय लीला भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने का मन बनाया है। इस बायोपिक को जसमीत के. रीन डायरेक्ट करेंगे। जसमीत के. रीन को आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन करने के लिए जाना-जाता है। (इसे भी पढ़ें: FlashBack: करिश्मा कपूर से शादी टूटने के बाद गम में डूब गए थे अभिषेक बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन ने ऐसे संभाला)

Madhubala Biopic

Madhubala Biopic

जसमीत काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने में देरी का कारण इसका बजट था। अमगर अब संजय लीला भंसाली ने बतौर प्रोड्यूसर 'मधुबाला' की बायोपिक को प्रोड्यूस करने के का निर्णय लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'सम्राट पृथ्वीराज' में नकली मूंछों की वजह से ट्रोलिंग पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मुझसे गलती हुई...')

कौन बनेगा दिलीप कुमार और किशोर कुमार!

यह तो खुशी की बात है कि 'मधुबाला' की बायोपिक में सारा अर्जुन को अहम रोल में देख जाएगा। इस मूवी की कास्टिंग की तैयारियां जल्द ही शुरू की जाएगी। दर्शकों के मन में बड़ा सवाल यह है कि मधुबाला की बायोपिक में दिलीप कुमार और किशोर कुमार का किरदार कौन निभाने वाला है? इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए सारा अर्जुन से पहले कियारा आडवानी का नाम भी सामने आया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article