बॉलीवुड

लव रंजन-शशांक खेतन को है नए चेहरों की तलाश, रॉम-कॉम फिल्मों के किंग बनाएंगे दोस्ती पर फिल्म

Luv Ranjan-Sashank Khaitan Next Movie: स्क्रिप्ट तैयार है और टीम अब 2025 में इसे फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसमें नए लोगों नजर आएंगे, जिससे फ्रेश चेहरों को पहचान मिलेगी और दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा।

Image

Luv Ranjan-Sashank Khaitan Next Movie

Luv Ranjan-Sashank Khetan Next Movie: बॉलीवुड के दो फेमस डायरेक्टर लव रंजन ( Luv Ranjan) और शशांक खेतन ( Shashank khaitan) जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। अपनी अगली फिल्म के लिए दोनों निर्माताओं ने हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि वे दोनों नए चेहरों की तलाश कर रहे हैं। यह फिल्म दोस्ती पर होगी जिसके लिए डायरेक्टर्स को नए चेहरों की तलाश है। आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार तू झूठी मैं मक्कार, प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी वाले डायरेक्टर लव रंजन और धड़क, गुड न्यूज, बद्रीनाथ की दुल्हनिया वाले डायरेक्टर शशांक खेतन एक साथ फिल्म बना रहे हैं। इस नए प्रोजेक्ट के लिए दोनों फेमस डायरेक्टर साथ आए हैं और नए स्टार्स की तलाश कर रहे हैं। अपनी रॉम-कॉम फिल्मों से दर्शकों के बीच छाने वाले ये डायरेक्टर जल्द ही नया प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं।

स्क्रिप्ट तैयार है और टीम अब 2025 में इसे फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसमें नए लोगों नजर आएंगे, जिससे फ्रेश चेहरों को पहचान मिलेगी और दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। बता दें कि इससे पहले भी डायरेक्टर लव रंजन और शशांक खेतन ने नए चेहरों को लॉन्च किया था। लव रंजन ने प्यार का पंचामा में सभी फ्रेश कलाकरों को लिया था वहीं शशांक खेतन ने फिल्म धड़क से जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर( Ishaan Khattar) को लॉन्च किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article