Kareena Kapoor Khan Meet Footballer in Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। करीना कपूर का कभी कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस किसी बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती हैं। इन सब के बीच अब करीना कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने करीना कपूर के फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर से जुड़ी क्या खबर सामने आई है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।
लियोनेल मेसी से मिलेंगी करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह करीना कपूर की कोई फिल्म नहीं बल्कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कल यानी 14 दिसंबर को मुंबई में फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी से मिलने वाली हैं। ये मुलाकात मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 से पहले हो रही है। इससे पहले मेसी के इंडिया टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई, जहां बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मुलाकात की। दोनों की मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे 'दो लीजेंड्स का मिलन' बताया। शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। अबराम ने मेसी से ऑटोग्राफ लिया और साथ में फोटोज भी खिंचवाईं। मेसी का ये टूर कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में चल रहा है, जहां वे फैंस से मिल रहे हैं, क्लिनिक कर रहे हैं और चैरिटी इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं।
