बॉलीवुड

लैंडफॉल बनी ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, इतने करोड़ रुपये का है बजट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 07:41 PM IST

ओडिया सिनेमा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ओडिया सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म का ऐलान हो गया है। फिल्म फिल्म लैंडफॉल (Landfall) को 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है।

Image

most expensive film of odia cinema

बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों ओडिया सिनेमा की भी खूब चर्चा हो रही हैं। ओडिया सिनेमा की एक के बाद एक फिल्में नया इतिहास रच रही हैं। इसी बीच एक और नई ओडिया सिनेमा की फिल्म लैंडफॉल (Landfall) चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही है, जिसने लोगों को हैरान कर रहा रखा है। इस फिल्म को लेकर इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है जिसे जानने के बाद ओडिया सिनेमा के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। फिल्म लैंडफॉल ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी मूवी होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म लैंडफॉल का कितना बजट है और फिल्म में क्या-क्या खास है।

'लैंडफॉल' का है ये बजट

ओडिया सिनेमा हर दिन एक नए आयाम को छू रहा है। इसी बीच ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का भी ऐलान हो गया है। फिल्म लैंडफॉल अब तक की ओडिया सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट की मूवी होने वाली है। ओडिया सेलेब्रिटी (Odia Celebrity) की खबर के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 10 रुपये करोड़ है, और ये हाई-क्वालिटी एनिमेशन और VFX के साथ दर्शकों को चौंकाने वाली है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म लैंडफॉल के बजट के साथ मूवी की कहानी भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। फिल्म लैंडफॉल में साइक्लोन की तबाही की कहानी दिखाई गई है, जो ओडिशा के लोगों के दिलों को छूने वाली है। इस फिल्म में सायबासाची मिश्रा (Superstar Sabyasachi Mishra) और दिव्यस्नाता (Divyasnataa) की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म 'लैंडफॉल' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article