बॉलीवुड

लाहौर 1947: आमिर खान-सनी देओल के बीच खींची तलवारें!! 10 दिन के पैचवर्क पर पैदा हुआ क्रिएटिव डिफरेंस

Lahore 1947 Movie News: गदर 2 (Gadar 2) की सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) पर काम करना शुरू कर दिया था और तय वक्त पर इसकी शूटिंग भी खत्म कर दी लेकिन ये अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पायी है। इनसाइडर्स की मानें तो आमिर खान लाहौर 1947 में कुछ क्रिएटिव बदलाव चाहते हैं, जिस कारण इसकी रिलीज लेट होती जा रही है।

Image

Lahore 1947

Lahore 1947 Movie News: गदर 2 (Gadar 2) की वजह से सनी देओल (Sunny Deol) का करियर पटरी पर लौटा और उन्हें एक से बड़े एक ऑफर आने लगे। इन ऑफर्स में सबसे अहम था आमिर खान के बैनर की फिल्म लाहौर 1947, जिसे राजकुमार संतोषी ने बनाया है। सनी और आमिर के साथ आने की खबर से फैंस झूम उठे और लाहौर 1947 (Lahore 1947) का इंतजार करने लगे थे लेकिन उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म जाट से पहले शुरू हुई फिल्म लाहौर 1947 अब तक थिएटर तक नहीं पहुंच पायी है और इसकी एक बड़ी वजह खुद निर्माता आमिर खान हैं। सनी देओल के अनुसार, आमिर खान खुद इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं और कुछ सीन्स दोबारा शूट करना चाहते हैं। यही कारण है कि सनी देओल की लाहौर 1947 लगातार लेट हो रही है।

अभिनेता आमिर खान के साथ चल रही है सनी देओल की क्रिएटिव लड़ाई?

कई लोगों का मानना है कि आमिर खान लाहौर 1947 की मेकिंग में इतना दखल दे रहे हैं कि सनी देओल उनसे नाराज हो गए हैं। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि सनी देओल और आमिर (Aamir Khan) के बीच कुछ सीन्स को लेकर लड़ाई चल रही है, जिस कारण इसका पैचवर्क भी पूरा नहीं हो पा रहा है। सनी देओल एक लाहौर 1947 की शूटिंग एक साथ पूरी कर दी थी और अब वो दूसरे प्रोजेक्ट्स पर अपना वक्त लगाना चाहते हैं जबकि आमिर उन्हें 10 दिन देने को बोल रहे हैं कि ताकि वो कुछ सीन्स को दोबारा शूट कर पाएं।

बॉर्डर 2 के बाद रिलीज होगी सनी देओल की लाहौर 1947

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत-पाक युद्ध के बाद सनी देओल बॉर्डर 2 की शूटिंग को प्रमुखता दे रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इसे रिलीज किया जा सके। सनी देओल को लगता है कि इस वक्त देश में जो माहौल है, उसके मुताबिक बॉर्डर 2 एकदम परफेक्ट मूवी है, जिसे दर्शक देखने में दिलचस्पी दिखाएंगे। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि दर्शकों को लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 में से कौन सी मूवी पहले देखने को मिलेगी?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article