Krrish 4: रणबीर कपूर के बाद Hrihik Roshan की किस्मत चमकाएंगे Namit Malhotra, जानें क्या है पूरा प्लान

Namit Malhotra Join Krrish 4: कई बार यह बताया है कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' के साथ बतौर निर्माता नमित मल्होत्रा जुड़ रहे हैं। जूम से जुड़े सूत्रे ने इन खबरों की सच्चाई से परदा उठाया है।

Namit Malhotra for Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन को हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा गया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन ने स्पेशल कैमियो किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' के लिए 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा आगे आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नमित मल्होत्रा अब ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को प्रोड्यूस कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बैटन में कितनी सच्चाई है?

Hrithik Roshan's Krrish 4

'कृष 4' के निर्माता बनेंगे नमित मल्होत्रा (Pic Credit: Instagram)

जानें 'कृष 4' के साथ नमित मल्होत्रा के जुड़ने की सच्चाई

जूम ने जब इन खबरों की पड़ताल की तो पता चला कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सूत्र से पता चला है कि नमित मल्होत्रा ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' के लिए हाथ नहीं मिलाया है। एक चीजें फाइनल होने के बाद खुद ऋतिक रोशन फिल्म से जुड़ी आगे की जानकारी फैन्स के बीच साझा करेंगे। नमित मल्होत्रा का तो पता नहीं लेकिन आदित्य चोपड़ा 'कृष 4' को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म के बढ़ते बजट के कारण इसे होल्ड भी डाला गया है। आदित्य ने इस मूवी को बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट फाइनल किया है लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार यह 500 करोड़ रुपये तक बढ़ रहा है।

End of Feed