Prabhas के साथ रिश्तों पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की डेट फिक्स हो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 30, 2022, 08:18 AM IST

Kriti Sanon and Prabhas: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इस बात की ओर इशारा किया था कि कृति सेनन और प्रभास रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद से ही यह बात चारों ओर हवा की तरह फैन गई। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने इसपर बड़ी बात कही है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं कृति सेनन।
  • कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर खुलासा किया।
  • वरुण धवन ने कृति और प्रभास के रिलेशन की बात कही थी।

Kriti Sanon and Prabhas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और सुपरस्टार प्रभास के बीच रिलेशनशिप की खबरें बीते कुछ दिनों से हवा की तरह फैल रही हैं। दरअसल भेड़िया एक्टर वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो में इस बात की ओर इशारा किया था कि कृति एक्टर प्रभास को दिल दे चुकी हैं। शो में किए इस खुलासे के बाद से ही फैंस कृति और प्रभास के रिलेशनशिप में होने की बात कर रहे हैं। इस बीच अब आखिरकार एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर, प्रभास के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते फैंस को इस बारे में बताया है।

Kriti Sanon and Prabhas

Bollywood Actess Kriti Sanon and actor Prabhas

‘ये ना तो प्यार है और ना ही PR’

End of Feed