Kriti Sanon New Video: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अदाकारा के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने उन्हें खास अंदाज में विश किया था। कबीर बहिया ने एक अनसीन तस्वीर शेयर कर कृति सेनन पर प्यार लुटाया था। इस बीच कृति सेनन ने एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया है। इस क्लिप के जरिए कृति सेनन ने इस अपकमिंग मूवी को प्रमोट किया है। आइए नजर डालते है वीडियो पर..
pic credit- kriti sanon/sidharth malhotra (instagram)
कृति सेनन ने किया परम सुंदरी का प्रमोशन
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का गाना परदेसिया रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग पर लोग जमकर रील बना रहे हैं। इस बीच कृति सेनन ने भी इस गाने पर रील बनाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर के गाने पर अदाएं दिखा रही हैं। कृति सेनन का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'परम सुंदरी ने फिल्म परम सुंदरी को प्रमोट किया है।' जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।
चर्चा में हैं कृति सेनन
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति इन दिनों कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। हालांकि अबतक कृति ने इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं कृति सेनन जल्द ही फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी।
