बॉलीवुड

Kiran Rao ने संदीप रेड्डी वांगा के सवालों पर दी सफाई, बोलीं- मैंने नहीं लिया उनकी फिल्मों का नाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2024, 10:12 AM IST

किरण राव ने संदीप की फिल्म कबीर सिंह को महिला विरोधी बताया था। इस पर संदीप ने तंज कसते हुए कहा था कि पहले उन्हें ये सवाल आमिर खान से पूछना चाहिए। अब आमिर की एक्स वाइफ किरण ने संदीप के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म मेकर ने कहा कि आमिर के काम के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।

Image

Kiran and Sandeep Reddy Vanga (credit pic: Instagram)

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को जहां लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म की जमकर आलोचना की थी। इसमें लिस्ट में जावेद अख्तर से लेकर किरण राव तक का नाम शामिल है। किरण ने संदीप की फिल्म कबीर सिंह और बाहुबली 2 को महिला विरोधी फिल्में कहा था। इस पर संदीप ने किरण पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें आमिर से पूछना चाहिए कि क्यों उन्होंने खंबे जैसे खड़ी है लड़की है या फुलझड़ी है गाना किया था। अब किरण ने संदीप वांगा पर पलटवार किया है।

फिल्म मेकर ने कहा कि मैंने कभी किसी फिल्म का नाम नहीं लिया। मैं हमेशा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला विरोधी चीजों पर बात की है। मुझे नहीं पता कि मिस्टर वांगा ने अपनी फिल्मों के बारे में कयास क्यूं लगाया। मैंने आज तक उनकी कोई फिल्म नहीं देखी है। मैंने कभी भी उनकी किसी भी फिल्म पर कोई कमेंट नहीं किया है।

किरण राव ने संदीप वांगा पर किया पलटवार

मैंने हमेशा मिसोजनी के टॉपिक पर बात की है। आपको बता दूं कि आमिर खान वो पहले शख्स है जिन्होंने लोगों से खंबे जैसी खड़ी है गाने के लिए माफी मांगी थी। वो खुद ऑडियंस से अपने काम के बारे में बात करते हैं। मैं हमेशा उनकी इस बात के लिए तारीफ करती हूं। अगर मिस्टर वांगा को कुछ आमिर से कहने हैं तो खुद बात करें। मैं आमिर खान और उनके काम के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। मुझे लगता है मिस्टर वांगा को खुद आमिर खान से सीधा सवाल करना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article