Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की फिल्म फाइटर (Fighter) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में ऋतिक-दीपिका के साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 178 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने कल यानी 5 जनवरी को कितने करोड़ का बिजनेस किया।
ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 146 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने 9वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी। 10वें दिन फिल्म ने 10.5 करोड़, 11वें दिन 12.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
सोमवार को यानी 5 फरवरी को फिल्म ने महज 3.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 178.6 करोड़ का बिजनेस किया है। ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ में इस फिल्म में नजर आए है। दोनों की दमदार केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। ये भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म में है। फिल्म की कहानी एयरफोर्स ऑफिसर की है जिन्हें आंतकवादियों के खिलाफ लड़ने का मिशन दिया जाता है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।
वहीं, दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रभास के साथ कल्कि एडी 2989, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगी।
