Suhana to start King Movie: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने जवान, पठान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था ताकि वो अपनी बेटी सुहाना खान के लिए शानदार डेब्यू मूवी को डिजाइन कर पाएं। सुहाना खान को शाहरुख खान किंग नाम की फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद जैसे डायरेक्टर्स पर है। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किंग मूवी का प्री-प्रोडक्शन वर्क पूरा हो चुका है और अब मेकर्स इसका प्रोडक्शन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म किंग का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, जिसके लिए सुहाना खान पहला शॉट देंगी।
बर्थडे से पहले किंग की शूटिंग शुरू करेंगी सुहाना खान
किंग खान की लाडली सुहाना खान 22 मई को अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी। उससे पहले सुहाना खान अपनी पहली बिग बजट मूवी किंग शुरू करेंगी। पिंकविला ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सुहाना खान 20 मई को किंग के लिए पहला शॉट देंगी। मेकर्स ने किंग के लिए मुंबई में सेट लगाया है, जहां सुहाना शूटिंग करेंगी।
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार हैं फिल्म में शामिल
शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकार हैं, जिनके लिए कोई भी ना नहीं कहता है। शाहरुख खान फिल्म किंग से अपनी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इस फिल्म के लिए सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद जैसे डायरेक्टर्स बिहाइन्ड द कैमरा रहेंगे तो वहीं कैमरे के सामने अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में किसी भी प्रकार की कमी रहे, जिस कारण उन्होंने इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकारों को किंग के लिए साइन किया है।
