Amitabh Joins SRK movie King: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग में व्यस्त हैं, जिससे वो बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में ग्रैंड लॉन्च देंगे। शाहरुख खान और सुहाना खान की किंग को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जिनके साथ किंग खान ने पठान की थी। शाहरुख खान चाहते हैं कि सिद्धार्थ पठान जैसी ही स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर बनाएं, जिससे उनकी बेटी सुहाना खान को इंडस्ट्री में सफल लॉन्च मिले। फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान की टक्कर अभिषेक बच्चन से होगी, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन ने रावण और ब्रीद में खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं और दमदार एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया है।
फिल्म किंग से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान और सुहाना खान की मूवी में बिग बी भी अहम किरदार में दिखाई दे सकते हैं। मेकर्स ने एक खास रोल के लिए अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है, जिस ऑफर पर वो विचार कर रहे हैं। पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, 'किंग में एक खास किरदार है, जिसके लिए दमदार एक्टर की जरूरत है। ये किरदार बूढ़ा है, जिस कारण मेकर्स ने बिग बी से इसके लिए बात की है। मेकर्स चाहते हैं कि ये रोल अमिताभ बच्चन निभाएं। इससे न केवल किंग की स्टारकास्ट दमदार हो जाएगी बल्कि फिल्म का स्तर भी बढ़ जाएगा।'

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन 82 की उम्र के बाद बेहद फिट है। हर संडे अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मुलाकात करते हैं।
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के रिश्ते काफी अच्छे हैं, जिस कारण माना जा रहा है कि बिग बी ये ऑफर स्वीकर कर लेंगे और किंग का स्तर बढ़ाएंगे। बिग बी उम्र के इस पड़ाव पर भी दमदार रोल निभा रहे हैं, जिस कारण इंडस्ट्री उनसे आगे नहीं देख पा रही है। जब भी लार्जर दैन लाइफ किरदार के लिए किसी बूढ़े एक्टर की जरूरत होती है सबसे पहले बिग बी का नाम दिमाग में कौंधता है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898एडी में बिग बी द्वारा निभाया गया अश्वत्थामा का किरदार को सभी को याद ही है, जिसमें बिग बी ने जान डाल दी थी।
द आर्चीज से ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं सुहाना खान
अदाकारा सुहाना खान भले ही इन दिनों किंग के लिए कमर कस रही हो लेकिन कुछ वक्त पहले वो द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जोया अख्तर द्वारा बनाई गई द आर्चीज सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे एवरेज रिव्यूज मिले थे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म किंग से सुहाना दमदार थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी और अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में खास जगह बनाएंगी।
