King: शाहरुख खान की फिल्म से लीक हुआ Abhishek Bachchan का लुक, फैन्स को दिखी 'बैडऐस विलेन' वाइब

Abhishek Look LEAKED From King: कुछ दिनों पहले फिल्म 'किंग' से सेट शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फोटो ऑनलाइन सामने आई थीं। अब मूवी के सेट से अभिषेक बच्चन का लुक भी आउट हो गया है।

Abhishek Look LEAKED From King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की 'किंग' के सेट से शूटिंग करते हुए कई वीडियोज और फोटोज लीक हुई थी। इन पिक्स में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी शूटिंग करती दिखाई दी। दोनों की पिक्स लीक होने के बाद फैन्स के अंदर 'किंग' को देखने की बेताबी भी डबल हो गई है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख-दीपिका के बाद अब 'किंग' से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का लुक भी आउट हो गया है।

Abhishek Look LEAKED From King

'किंग' से अभिषेक का लुक हुआ आउट (Pic Credit: X)

'किंग' से सामने आया अभिषेक का लुक

शाहरुख खान और लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो और पिक्स वायरल होने के बाद अभिषेक बच्चन का लुक भी 'किंग' से लीक हो गया है। फिल्म के सेट से अभिषेक की कई पिक्स ऑनलाइन सामने आई है, जो बड़ी तेजी वायरल होना शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में अभिषेक बच्चन एकदम एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले कपड़ों के ऊपर एक लंबा ओवरकोट पहना हुआ है और उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। (इसे भी पढ़ें: राजनीति में आने के लिए Diljit Dosanjh पर बनाया जा रहा है प्रेशर, पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने किया दावा)

End of Feed