Kiara Advani Reaction on Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ एक पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 9 के नए प्रोमो में नजर आईं। इस दौरान उनका लुक काफी चर्चा में रहा। कियारा ने रेड कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस ने उनके लुक की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों का ध्यान उनकी ड्रेस की एक खास चीज पर गया, जिसने एक्ट्रेस के पुराने लुक की याद दिला दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरों को जोड़कर एक पोस्ट शेयर की गई, जिस पर अब कियारा ने भी रिएक्शन दिया है।
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैन ने Met Gala लुक से जोड़ा कनेक्शन (Image Source: Kiara Advani Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:KWK 9: करण जौहर के मेहमान बने कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, रेड ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप
फैन ने कियारा के दोनों लुक में निकाला खास कनेक्शन
कियारा आडवाणी ने 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) के प्रोमो में रेड गाउन पहना था। इस ड्रेस में उनके बेबी बंप के पास एक सिल्वर स्टार लगा हुआ था। एक फैन को ये स्टार देखकर कियारा का 2025 का मेट गाला (Met Gala) लुक याद आ गया। फैन ने कियारा के दोनों लुक की तस्वीरों का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्ट में बताया गया कि 'कॉफी विद करण' वाले गाउन पर लगा सिल्वर स्टार उन्हें मेट गाला की ड्रेस में बने जैसे डिजाइन की याद दिलाता है। उस पोस्ट में फैन ने लिखा कि जब कियारा अपनी बेटी सरायाह को जन्म देने वाली थीं, तब उनके मेट गाला लुक में जुड़ा डिजाइन था और अब दूसरे बच्चे के लिए ये स्टार नजर आ रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश'
कियारा ने इमोजी के साथ दिया जवाब
फैन की इस पोस्ट को कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया। उन्होंने इस पर बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी और दिल वाला इमोजी लगाया। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन के बाद उनका यह लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया। बता दें कि 2025 के मेट गाला में कियारा पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी थीं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान रेड कार्पेट पर कदम रखा था। उस वक्त वो अपनी पहली संतान को जन्म देने वाली थीं। उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) का कस्टम आउटफिट पहना था।
