Khush. S Sinha talk about Sonakshi Sinha: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha) के बड़े बेटे कुश सिन्हा( Khush Sinha) जल्द ही फिल्म "निकिता रॉय" से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। कुश इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे। निकिता रॉय( Nikita Roy) में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में कुश सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म सोनाक्षी के साथ ही क्यों की और इस मूवी को कैसे चुना
न्यूज 18 से बात करते हुए कुश सिन्हा( Kush Sinha) ने बताया कि मैंने संजय लीला भंसाली जैसे महान फिल्म निर्माताओं से प्रेरणा ली है। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में कुछ अलग करना चाहते थे । कुछ ऐसा जो पहले नहीं हुआ हो और सबसे हटकर हो। इसलिए मैंने इस कहानी को चुना। कुश बताते हैं कि निकिता रॉय एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खुद को ऐसी दुनिया और परिस्थिति में पाती है जो उसकी पूरी विश्वास प्रणाली को चुनौती देती है उसके साथ होने वाली घटनाएं काफी दिलचस्प हैं। यह कहानी दर्शकों को पसंद आने वाली है।
सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात करते हुए कुश ने बताया कि वह बेहतरीन एक्ट्रेस है। वह अपने काम को लेकर मेहनती है। सेट पर वो मेरी बहन नहीं थी बल्कि एक एक्टर थी जिसे मैं डायरेक्ट कर रहा था। पुरी शूटिंग मजेदार हुई बस सोनाक्षी से आइसक्रीम के कलर पर मजाकिया बहस हुई थी। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
