KD The Devil: 'सरके चुनर' के चलते बढ़ी संजय दत्त-नोरा फतेही की मुश्किलें, NCW ने जारी किया समन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 10:37 AM IST

Sarke Chunar Teri Controversy: नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) विवादों में फंस गए हैं। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन ने दोनों को फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) 'सरके चुनर' गाने को लेकर समन भेजा है।

Sarke Chunar Teri Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म का केडी: द डेविल का 'सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri) रिलीज हुआ था। फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया। फिल्म के गाने पर इतना विवाद हुआ की इसका हिंदी वर्जन मेकर्स को हटना पड़ा। लेकिन गाने के हटने के बाद भी नोरा फतेही और संजय दत्त की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब इस गाने को लेकर संजय दत्त और नोरा फतेही के खिलाफ समन जारी हो गया है। (ये भी पढ़ें:KD The Davil: मेकर्स ने YouTube से हटाया 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना, नोरा-संजय को फैंस ने घेरा)

KD The Devil: Sarke Chunar Teri Controversy

संजय दत्त-नोरा फतेही को जारी हुआ समन Pic Credit: KD The Devil

जारी हुआ समन

गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को हाल के समय में सबसे ज्यादा विवादित गानों में से एक माना जा रहा है। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने गाने में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त को गाने के आपत्तिजनक बोलों को लेकर कमीशन ने समन भेजा है। NCW ने साफ कहा है कि 'महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता' और मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। कमीशन ने खुद संज्ञान लेते हुए 6 अप्रैल को सुनवाई की। नोरा फतेही की तरफ से उनके वकील पेश हुए, लेकिन कमीशन ने वकील के जरिए पेश होने से इनकार कर दिया और एक्ट्रेस को खुद हाजिर होने का निर्देश दिया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, NCW ने अब नोरा फतेही को अंतिम मौका देते हुए 27 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। (ये भी पढ़ें:'मैंने उस गाने पर परफॉर्म नहीं किया' Sarke Chunar Teri Sarke विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को कहा शुक्रिया )

End of Feed